Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaस्कार्पियो और बोलेरो की सीधी टक्कर में पांच की दर्दनाक मौत

स्कार्पियो और बोलेरो की सीधी टक्कर में पांच की दर्दनाक मौत

अवधनामा संवाददाता

हादसे में आधा दर्जन से अधिक हुए घायल

बांदा। जनपद गुरुवार को तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से वापस लौट रही स्कार्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही चार बारातियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बाराती घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 4 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव के समीप हुई। चिल्ला थाना क्षेत्र के निवाइच गांव से बारात राजापुर चित्रकूट गई थी। वहां से वापस लौटते समय गुरुवार को तड़के 4 बजे पपरेंदा गांव के समीप गल्ला गोदाम के सामने बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। दोनों वाहन टकराने के बाद खाई में गिर गए, जिससे दोनों वाहनों में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना में मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के शिकार हुए लोगों में तीन लोग निवाइच से गांव के हैं जबकि एक व्यक्ति पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए आधा दर्जन लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि राजापुर जनपद चित्रकूट से बारात से वापस निवाईच थाना पैलानी अपने गांव जा रहे थे, दोनों वाहनों में कुल मिलाकर 11 व्यक्ति सवार थे और सभी अत्यधिक शराब के नशे में थे। गाड़ियों में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। चालकों के अत्यधिक नशे में होने के कारण दोनों वाहन मिरगहनी थाना तिंदवारी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से टकरा गए। जिसमें 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि 06 अन्य लोग घायल हो गए।
जनकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी शुभम पुत्र उदय प्रताप की बुधवार को शादी थी। बारात राजापुर के एक गेस्ट हाउस गई थी। बारात में शामिल होने के लिए शुभम के दोस्त भी गए हुए थे। गुरुवार की भोर सभी दोस्त बोलेरो और स्कार्पियो से वापस गांव आ रहे थे। बोलेरो में पांच लोग और स्कार्पियो में छह लोग सवार थे। जैसे ही दोनो गाड़ियां तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के पास पहुंची ही थी कि ओवरटेक करने के चक्कर में दोनो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। अनियंत्रित होकर कई पटखनी खाते हुए खंती में पलटकर पेड़ से टकरा गईं। इससे दोनो गाड़ियों के परखचे उड़ गए। 11 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। इसमें प्रभात पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय (26) पुत्र पंकज पांडेय, अभिनव उर्फ छोटू (21) पुत्र राजाभइया प्रधान, कुलदीप सिंह (28) पुत्र शिवचरन सिंह निवासीगण निवाइच थाना पैलानी, उमेश सिंह (25) पुत्र रमेश सिंह निवासी पिपरहरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि अतुल (25) पुत्र बलराम सिंह निवासी निवाइच, सौरभ (25) पुत्र धीरेंद्र सिंह निवाइच, आनंद द्विवेदी (25) पुत्र सीताराम द्विवेदी, साहिल (20) पुत्र अंगद सिंह निवाइच, बोलेरो चालक विभाष सिंह उर्फ धम्मू (25) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पिपरहरी, फौजी सुशील सिंह (25) पुत्र सिद्धगोपाल सिंह निवासी निवाइच घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जिलाधिकारी दीपा रंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular