Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिण्डाल्को ने नगरवासियों को दिया एकसाथ 16 शौचालयों का तोहफा

हिण्डाल्को ने नगरवासियों को दिया एकसाथ 16 शौचालयों का तोहफा

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ रेणुकूट। हिण्डाल्को हमेशा से सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर गंभीर रहा है। फिर वो चाहे सामाजिक उत्थान के कार्य करना हो या नगरवासियों को जरूरत की सुविधाएं उपलब्ध कराना हो। इसी कड़ी में बुधवार को हिण्डाल्को सीएसआर के सौजन्य से रेणुकूट नगर के चाचा कॉलोनी में एकसाथ 16 शौचालयों का शुभारंभ कर उसे नगरवासियों को सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि बीते कई वर्षों से नगर के चाचा कॉलोनी इलाके में रहवासियों को नित्य क्रिया हेतु शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रहवासियों की समस्या को अपनी समस्या समझते हुए हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने बीते दिनों शौचालय की सुविधा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी। इसी क्रम में बुधवार को चाचा कॉलोनी स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम के निकट हिण्डाल्को द्वारा निर्मित पुरुष हेतु 8 एवं महिलाओं हेतु भी 8 टॉयलेट्स का शुभारंभ फीता काटकर किया गया जिसे आज से नगरवासियों के प्रयोग हेतु खोल दिया गया है। हिण्डाल्को द्वारा इस सामाजिक कार्य हेतु जनता के बीच खुशी की लहर है। उनका कहना है कि अब उन्हें खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर नगरवासियों ने हिण्डाल्को के मुखियाएन. नागेश व श्री जसबीर सिंह का हृदय से आभार भी व्यक्त किया है। इस मौके पर हिण्डाल्को सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना, सीएसआर प्रमुख अविजीत कुमार, जनसंपर्क विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular