Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिण्डाल्को एच.आर. हेड ने सफाई कर्मियों संग मनाया अपना जन्मदिन

हिण्डाल्को एच.आर. हेड ने सफाई कर्मियों संग मनाया अपना जन्मदिन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/रेणुकूट  हिण्डाल्को क्ल्स्टर के एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह ने अपना जन्मदिन सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मनाया। एच.आर. विभाग के लाॅन में बहुत ही सादे समारोह में संस्थान में कार्यरत सफाई कर्मियों को वैल्यूज़ मंथ कार्यक्रम के तहत सम्मानित करते हुए श्री जसबीर सिंह ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हिण्डाल्को क्लस्टर के मुखिया श्री एन. नागेश ने गुलदस्ता भेंट कर श्री जसबीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। संस्थान के इतने बड़े अधिकारी का जन्मदिन अपने बीच मनायें जाने पर सभी सफाईकर्मी बहुत ही गौरवान्वित थे और श्री जसबीर सिंह की सादगी एवं उनके मानवीय मूल्यों की हर कोई प्रशंसा कर रहा था।
श्री जसबीर सिंह ने कहा कि आप सभी के साथ मनाया गया यह मेरा जन्मदिन मेरे लिए बहुत ही यादगार रहेगा और यह मुझे समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सफाई कर्मियों ने केक एवं अल्पाहार का आनंद उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular