Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarquee8 से 28 फरवरी तक व्यापार मण्डल व्यापारियो के प्रतिष्ठान" कार्यक्रम का...

8 से 28 फरवरी तक व्यापार मण्डल व्यापारियो के प्रतिष्ठान” कार्यक्रम का होगा आयोजन

अवधनामा संवाददाता

उ० प्र० उद्योग व्यापार मंडल ने की प्रेस वार्ता
प्रेस वार्ता में जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

सोनभद्र/राबर्ट्सगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहे हैं स्वर्ण जयंती वर्ष पर पूरे प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोनभद्र जनपद में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है इसी को लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री अजीत जायसवाल के सिविल लाइन रोड स्थित आवास पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में पत्रकारों से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के निर्देश के क्रम में 8 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा “व्यापार मण्डल व्यापारियो के प्रतिष्ठान” कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी नगर, तहसील, कस्बे की बाजार इकाईयों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी जाकर व्यापारियों से सम्पर्क करेंगे और उनको उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल की 50 वर्ष की गौरवपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराते हुए व्यापार मण्डल के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहां कि व्यापारियों को संगठन के द्वारा चल रहे इस अभियान से जुड़ने के लिए संगठन के मोबाइल नंबर 7030930381 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी जोड़ने का भी कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। और इस यात्रा का आगमन जिले में 5 अप्रैल 2023 को होगा जो जिले के रॉबर्ट्सगंज, चोपन, डाला एवं दुद्धी में भ्रमण करेगी। इस यात्रा में एक डिजिटल रथ व सुझाव पेटी भी होगी। जिसमे आम व्यापारी अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराने का काम करेगा। जिन समस्याओं को व्यापार मण्डल केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियो के माध्यम से समाधान कराने का कार्य करेगा। राजेश गुप्ता ने आगे कहा कि इस यात्रा का जिले मे भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा और जिले के प्रमुख वरिष्ठ व्यापारियों व समाज सेवियो को जिला इकाई द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, अंशु अग्रहरि, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular