Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकोशिश,प्रयोग और सफलता का दूसरा नाम है विज्ञान- एसडीएम

कोशिश,प्रयोग और सफलता का दूसरा नाम है विज्ञान- एसडीएम

अवधनामा संवाददाता

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फतेहपुर बाराबंकी। डब्ल्यूसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। अत्याधुनिक मॉडल के जरिए नवाचार की झलक पेश की। एसडीएम डॉक्टर सचिन कुमार वर्मा ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया, बच्चों का हौसला बढ़ाया।सभी प्रतिभागियों को उन्होंने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज में आयोजित पीटी शो में नौनिहालों की सटीक कदम ताल ने अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी। संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि विज्ञान में विफलता नहीं होती। इसमें सिर्फ कोशिश होती है, प्रयोग होते हैं और सफलता होती है।तहसीलदार ज्ञानेंद्र ने कहा कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का दायरा बढ़ाती है। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक आशीष पाठक ने लोगों के जीवन को सुगम बनाने में विज्ञान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंधक विजय आनंद बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत एवम् आभार ज्ञापित किया। संचालन रमाकांत सोनी ने किया। इस अवसर पर कमलेश शुक्ला, अमरीश मिश्रा, अनिल वर्मा, धीरेंद्र शर्मा, अभिषेक शुक्ला, कुलदीप शर्मा, गिरिंद्र नाथ मिश्रा, रीनू वर्मा, वर्षा वर्मा, आकांक्षा मौर्य, रंगोली पाठक, नीरज श्रीवास्तव, शुशील पाठक, रवि मिश्रा, राजकमल सिंह, कनक लता, आयुष्मति वर्मा, संदीप शर्मा, अभिषेक सोनी, महिमा सोनी, रेखा मिहिर, लकी शर्मा सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular