Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मौदहा तहसील में सम्पन्न

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मौदहा तहसील में सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 48 शिकायतों में से 05 का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया

हमीरपुर : शनिवार के दिन जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल की मौजूदगी में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मौदहा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया गया। शेष शिकायतो के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनने के पश्चात उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस ,आईजीआरएस , मुख्यमंत्री संदर्भ , 1076 के संदर्भ तथा मा0 जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। कहा कि शिकायतों का निस्तारण उसी दिन में करने का प्रयास किया जाए यदि किसी कारणवश उस दिन निस्तारण न हो पाए तो 01 सप्ताह में निस्तारण अनिवार्य रूप से कर दी जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है अतः सभी अधिकारियों द्वारा शासन की मंशानुरूप कार्य किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार परेशान ना होना पड़े । कहा कि शिकायतों का ग्राउंड लेवल पर निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाय । उन्होंने कहा कि जिस स्तर की शिकायत है उसका उसी स्तर पर निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। कहा कि शिकायतकर्ता को निस्तारण की समय अवधि सहित अन्य जरूरी बातों के बारे में बताया जाए ताकि शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण में लगने वाले समय व उसकी समस्या के समाधान संबंधी आवश्यक जानकारी तत्काल मिल सके । उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक शिकायत निस्तारण आख्या का मौके पर पहुंचकर सत्यापन भी किया जाए।
इस मौके पर तहसील परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, आवास , कन्या सुमंगला योजना ,राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, शादी अनुदान, पेंशन आदि के आवेदन हेतु स्टॉल भी लगाया गया। डूडा ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,वृद्धावस्था ,निराश्रित महिला पेंशन योजना , सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए स्टॉल भी लगाए गए ।
इस दौरान डीएफओ यूसी रॉय, डीडीओ विकास , एसडीएम व सीओ मौदहा तथा अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular