Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhगैंग लीडर व पुलिस के बीच मुठभेड़ बदमाश घायल ,अवैध तमन्चा व...

गैंग लीडर व पुलिस के बीच मुठभेड़ बदमाश घायल ,अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ नहर पुलिया के पास आज सुबह करीब 6ः30 बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर जहानागंज पुलिस ने सुबह करीब 6रू30 बजे थाना क्षेत्र धनहुआ नहर पुलिया के पास संदिग्ध बदमाश के होने की सूचना मिली। उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उक्त बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पूछताछ में बदमाश की संतोष सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद के रूप में हुई। बदमाश मोबाइल टावरों से बैट्री व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामिया व गैंग का लीडर है। बदमाश के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular