Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeEntertainmentअमेज़न मिनी टीवी पर इश्क़ और तक़रारों से भरपूर भुवन बाम की...

अमेज़न मिनी टीवी पर इश्क़ और तक़रारों से भरपूर भुवन बाम की नई सीरीज़ राफ़्ता राफ़्ता का दिलकश ट्रेलर देखें

 

मुंबई: हर दिन बढ़ रही अटकलों के साथ, अमेज़न मिनी टी.वी. ने दर्शकों के बीच जोश के स्तर को ऊँचा कर दिया क्योंकि इसने अपने नए घोषित किए गए शो राफ़्ता राफ़्ता के ट्रेलर को पेश कर दिया है, जिसमें ख़ुद भुवन बाम और सृष्टि गांगुली रिंदानी अभिनय कर रहे हैं। यह रोमांचक नई सीरीज़ दर्शकों को एक दूसरे से बिल्कुल अलग दो इंसानों के दिल को छू लेने वाले सफ़र पर ले जाने का दावा करती है जो कि आख़िर में एक साथ शादी करते हैं। लेकिन क्या उनमें प्यार होगा? हर अच्छी कहानी में एक दिलचस्प मोड़ होता है, और इस कहानी में बहुत से उतार-चढ़ाव हैं!
राफ़्ता राफ़्ता नए ज़माने के एक नवविवाहित दंपत्ति, करण और निथ्या की कहानी है, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी का सामना करते हुए एक-दूसरे का दिल जीतना चाहते हैं। हाल ही में रिलीज़ किए गए ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे करण और निथ्या अपने हर दिन के कामों को करने के दौरान छोटी-छोटी प्यारी सी बहस में पड़ जाते हैं। यह प्यारी सी झलक दर्शकों को शो की एक छोटी सी झलक देती है क्योंकि करण निथ्या को हैरान करता है और जो होता है वह ग़लतियों से भरी एक कॉमेडी है! राफ़्ता राफ़्ता प्यार, हँसी-मज़ाक और कड़वी-मीठी नोक-झोंक से भरे एक जुड़ने वाले दंपत्ति की रोमांटिक-कॉमेडी है। इसमें राकेश बेदी, अतुल श्रीवास्तव और कामिनी खन्ना जैसे अनुभवी टी.वी. अदाकार भी नज़र आते हैं जो अपना बढ़िया कॉमिक रूप प्रस्तुत करते हैं और दर्शकों को हँसी के दौर में ले जाते हैं।
अमेज़न एडवरटाइज़िंग के प्रमुख, गिरीश प्रभु ने कहा, “अमेज़न मिनी टी.वी. में हम नए और युवा फ़िल्मकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने दर्शकों के लिए नया-नवेला कंटेंट पेश करने के लिए एक ओपन सर्विस हैं। राफ़्ता राफ़्ता के साथ, और भारत में सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर में से एक – भुवन बाम के साथ जुड़ने के साथ, हमारी कोशिश न केवल अपनी कंटेंट लाइब्रेरी का विस्तार करना है, बल्कि देश के दूरदराज के हिस्सों में रहने वाले लोगों तक भी पहुँचना है। आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़ी अपनी कहानियों के साथ राफ़्ता राफ़्ता निश्चित तौर पर दर्शकों के साथ जुड़ जायेगी और दर्शकों का पूरे समय मनोरंजन करता रहेगा।”
रोहित राज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक बी.बी. की वाइंस प्रोडक्शंस, “राफ़्ता राफ़्ता जीवन का एक रोमांटिक कॉमेडी वाला हिस्सा है, जो उन लोगों के लिए सबसे अधिक जुड़ने योग्य है जिन्होंने प्यार और शादी की है। यह सीरीज़ बताती है कि इस नई दुनिया में रिश्ते क्या होते हैं और किस तरह से निभाए जा रहे हैं, जिस तरह से लोग अपने जीवनसाथी और खुद को एक इंसान के रूप में बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और कैसे कभी-कभी रिश्तों में संतुलन बनाए रख पाना मुश्किल हो जाता है। यह एक खूबसूरत संदेश के साथ एक मजेदार देखने लायक सीरीज़ है, मुझे उम्मीद है कि लोग इसका मज़ा लेंगे।”
राफ़्ता राफ़्ता का टीज़र और ट्रेलर बहुत बढ़िया लग रहा है और हमें यकीन है कि दर्शकों को यह प्यारी और अजीबोग़रीब जोड़ी पसंद आयेगी। यह सीरीज़ केवल अमेज़न शॉपिंग ऐप में अमेज़न मिनी टी.वी. और फायर टी.वी. पर निःशुल्क उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular