Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअपमान के घूंट पीकर भी कर्पूरी ठाकुर ने लिख दिया बदलाव का...

अपमान के घूंट पीकर भी कर्पूरी ठाकुर ने लिख दिया बदलाव का इतिहास

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। बिहार में अति पिछड़ी जाति के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने आज पूर्व सांसद के ओबरी आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अपमान का घूंट पीकर भी बदलाव इतिहास लिख दिया। इनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जनपद के पितौझिया ग्राम जिसमें अब कर्पूरी ग्राम के नाम से जाना जाता हैं जो गोकुल ठाकुर के घर हुआ था। इनका पूरा जीवन संघर्ष में गुजरा जब इन्होंने बिहार में सरकारी नौकरी में 26 प्रतिशत आरक्षण लागू किया तो इन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन यह संघर्ष के पथ से हटे नही इनकी लोकप्रियता के कारण इन्हें जननायक कहा गया, आज हम देश के ऐसे महान नेता की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके अपने में गर्व की अनुभूति करते हैं।
स्व. कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, सुहेल अहमद, के.सी.श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्या, सिकन्दर अब्बास रिजवी, विजयपाल गौतम, प्रशान्त सिंह सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular