Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homekhushinagarमृतक के परिजन को मिला पांच लाख का आहेतुक सहायता

मृतक के परिजन को मिला पांच लाख का आहेतुक सहायता

अवधनामा संवाददाता 

विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई थी मौत

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहुआस कुंजी टोला निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने मौत हो गयी थी। जिसको संज्ञान लेकर प्रशासन ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा के तहत पांच लाख रुपये आहेतुक सहायता का चेक एसडीएम हाटा वरुण कुमार पांडेय ने सौंपा।

बता दें कि उक्त गांव निवासी हरेंद्र साहनी पुत्र चौथी उम्र 40 वर्ष मंगलवार की सुबह खेत से घर वापस आते समय रास्ते में एक विद्युत पोल के चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गयी थी। इस मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया जिसके तहत बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा के तहत पांच लाख रुपए का एसडीएम हाटा वरुण पांडेय ने मृतक की बेवा पत्नी कौसी देवी को दिया। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, लेखपाल बृजेश धर द्विवेदी, पूर्व प्रधान खैरेटवा विजय साहनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular