HomeUttar PradeshAyodhyaजिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा मेें...

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा मेें पूर्ण करने के निर्देश

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा मेें पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण करें तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित निर्माण कार्यो का स्वयं भी नियमित निरीक्षण करें। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड को देवगांव, सुनवां व कुमारगंज के निर्माणाधीन चिकित्सालयों की मौके पर जाकर गुणवत्ता की जांच करने तथा प्राप्त कमियों को तत्काल कार्यदायी संस्था द्वारा दूर कराकर शीघ्र अति शीघ्र समस्त कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) से समस्त पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने शासन की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया तथा समस्त योजनाओं को पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular