Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभारत जोड़ो यात्रा से लौटे अयोध्या के प्रचार मंत्री का भव्य स्वागत

भारत जोड़ो यात्रा से लौटे अयोध्या के प्रचार मंत्री का भव्य स्वागत

अवधनामा संवाददाता

गोसाईगंज -अयोध्या। अयोध्या मंडल के प्रचार मंत्री रामसूरत सोनी भारत जोड़ो यात्रा में लगभग हजारों किमी की यात्रा कर रबिवार को गोसाईगंज में पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरदास जायसवाल, काग्रेस प्रत्याशी ही शारदा देवी जायसवाल, मनोज जायसवाल, भगवती गुप्ता, शकील रहमानी ,मुल्ला राइन सहित आदि कांग्रेसियों ने फूल फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा के नेतृत्व में सात सितंबर से शुरु हुई।रामसूरत सोनी ने बताया कि इलाहाबाद, सतना, रीवा, होते हुए राजस्थान के कोटा जनपद में पहुंचे वहां पर राहुल गांधी के नेतृत्व में कोटा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करके दिल्ली के लाल किले से लौट आये।इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांगेस नेता ईश्वर दास जायसवाल ने बताया महगांई और नफरत के खिलाफ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular