Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन अपूरणीय क्षति - कुन्दन

पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन अपूरणीय क्षति – कुन्दन

अवधनामा संवाददाता

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष का निधन

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और जनपद के कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक अनिल कुमार पाण्डेय का हृदय गति रुकने से आसामयिक निधन हो गया। उनकी पत्नी गीता पाण्डेय रघुपुर ग्राम की प्रधान है उनके निधन की जानकारी मिलते ही ग्राम रघुपुर में शोक की लहर व्याप्त हो गई तथा उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहाकि पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे शिक्षा जगत के धरोहर थे। राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहाकि उनके सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शोक जताने वालों में प्रधान हरीश पाठक, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, पूर्व एमएलसी राकेश यादव, अजय कुमार पाण्डेय, बंशीधर पाठक, अभिषेक पाण्डेय, सर्वानंद पाण्डेय, रमेश सिंह, पंचदेव पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, डॉ ओ के मिश्रा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular