Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारत युद्ध नहीं चाहता:कहा- अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो हर...

भारत युद्ध नहीं चाहता:कहा- अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो हर चुनौती का सामना करेंगे:राजनाथ सिंह

 

नई दिल्ली।  अरुणाचल प्रदेश पहुंचे राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश, बोले- किसी भी स्थिति के लिए तैयार भारत
नई दिल्ली। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। सियांग में राजनाथ सिंह ने चीन को कड़ा संदेश दिया। राजनाथ ने कहा कि भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
बता दें कि राजनाथ सिंह सियांग जिले में सियोम पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 27 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि राष्ट्रों की बदलती प्राथमिकताओं और हितों के इस युग में किसी भी राष्ट्र के लिए स्वयं को सशक्त बनाए रखना आवश्यक है। भारत हमेशा युद्ध के खिलाफ रहा है। हमारे सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
सेना के साथ चल रहा बीआरओ
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि बीआरओ हमारी सेना के साथ चल रहा है। मैं बीआरओ और ब्रो यानी भाई के इस्तेमाल पर कंफ्यूज होता था, लेकिन वे जो काम कर रहे हैं, उसे देखने के बाद वे वास्तव में हमारे सशस्त्र बलों और लोगों के भाई हैं।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज बीआरओ द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है। साथ ही बीआरओ 2047 विजन दस्तावेज जारी करना भी मेरे लिए खुशी की बात है।
बीआरओ का काम सराहनीय
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हाल में बीआरओ ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है। अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोडऩे की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके।
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के छह वाहनों के आपस में टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
गाडिय़ों का ढ़ेर में दो निजी बसें, दो लॉरी और दो कारें थीं।
पुलिस ने कहा कि परिवार के मृतक सदस्य, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, एक कार में थे। वेप्पुर फायरमैन टीम की मदद से शवों को कार से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन कार आरसी बुक के अनुसार, वाहन चेन्नई के नंगनल्लूर का था। आगे की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular