Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaडिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि का हुआ क्षेत्रीय अधिवेशन

डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि का हुआ क्षेत्रीय अधिवेशन

अवधनामा संवाददाता

 

राम अनुज मौर्य को अध्यक्ष, गिरिजेश कुमार महामंत्री चुनें गए

अयोध्या। डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग का क्षेत्रीय अधिवेशन साकेत सदन सिविल लाइन में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता इं. श्रवण कुमार यादव, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डि.इं.सं. लोनिवि लखनऊ के द्वारा किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि इं. एन.डी. द्विवेदी, प्रान्तीय अध्यक्ष, अतिविशिष्ट अतिथि इं. हरीश चन्द्र त्रिवेदी, मुख्य अभियंता, अयोध्या क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि इं. प्रकाश चन्द, प्रान्तीय महामंत्री इ. एच.एन. मिश्रा, अतिरिक्त महामंत्री व अन्य पदाधिकारी विराजमान रहे। मच का संचालन इं. राम अनुज मौर्य क्षेत्रीय महामंत्री द्वारा किया गया।
अधिवेशन में अयोध्या क्षेत्र के जनपद अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी व अम्बेडकरनगर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। पांचो जनपद के पदाधिकारियों द्वारा जनपद की आख्या व अपने विचार व्यक्त किया गया। मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने संघ के गौरवपूर्ण इतिहास और संघ के प्रति सभी सदस्यों के समर्पण हेतु धन्यवाद दिया गया तथा विभाग में होने वाले नित्य नये-नये बदलाव, वर्तमान परिस्थितियों में गुणवत्ता पूर्वक कार्यों को सम्पन्न कराने में आ रही कठिनाईयों के दृष्टिगत सैदव तैयार रहने हेतु प्रेरित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा साकेत सदन का लोकार्पण किया गया साथ ही सेवानिवृत्त वरिष्ठ साथियों को साल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं देर शाम संघ के संविधान के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर इ. राम अनुज मौर्य, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. अकबाल बहादुर पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री इं. गिरिजेश कुमार व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर इं. अनुराग गुप्ता निर्वाचित घोषित किये। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का संघ के सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular