Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurकांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर एकजुटता पर दिया जोर

कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर एकजुटता पर दिया जोर

अवधनामा संवाददाता

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जायेंगे कांग्रेसी

ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय ललितपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंग्रेजों को भारत देश से बाहर निकालने में तमाम नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज हम सभी कांग्रेस के साथी एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करें, और झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करें। पीसीसी राकेश रजक एड. ने कहा कि आज देश में जिस तरह से लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी लोग एकजुट होकर सरकार की तानाशाही नीतियों का विरोध करें। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महासचिव असलम खान ने वरिष्ठ कांग्रेसी जनों का आभार व्यक्त किया और उपस्थित सभी कांग्रेसी साथियों का आह्वान किया। किस तरह से हम सब के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। वह यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रवेश कर रही है। ललितपुर जनपद सैंकड़ों की संख्या में यात्री भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाना और देश में बैठी तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। तदोपरांत बिरधा नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी हरदास साहू मास्टर के निधन हो जाने कांग्रेस पार्टी द्वारा गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उनकी आत्म शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, पीसीसी बहादुर अहिरवार एड, रामभरोसे कुशवाहा, सुनील जैन, जाहर सिंह पटेल, अजय प्रताप तोमर, नेहा, रामनरेश दुबे, मो.आशिफ एड, अखिलेश मलैया, अंकित यादव, बिट्टू राजा, संजय जैन, कुलदीप पाठक, मोंटी शुक्ला, नागेश रजक, गजेन्द्र राजा, नातीराजा, संजय जाटव, मुकेश पार्षद, मुकेश सिलगन, उमाशंकर रजक, राहुल सेन, पंकज सेन, जितेंद्र वर्मा, जगभान कुशवाहा आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular