Monday, February 16, 2026
spot_img
Homekhushinagarगायब बालक का पोखरें में मिली लाश

गायब बालक का पोखरें में मिली लाश

 

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार दक्षिण टोला निवाली मकसूदन का तीन वर्षीय बालक का पोखरे में डूबकर मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि मकसूदन सिंह का लगभग तीन वर्षीय पुत्र भोला घर के दरवाजे से बुधवार की दोपहर से गायब था। परिजन काफी खोजबीन कर हैरान एवं परेशान थे। परिजन आस-पास के गांवों एवं सोशल मीडिया पर भी खोज बीन के लिए सूचना की जा रही थी कि शाम मकसूदन सिंह के घर के पीछे ही पोखरी से मृत बालक शव का बरामद हुआ। शव मिलते बी घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बालक दोपहर दरवाजे से खेलते-खेलते परिजनों के आंख के सामने से ही ओझल हो घर के पीछे स्थित पोखरी में चला गया था और उसमें डूब गया जिससे मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular