Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarquee भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे की मंशा यह थी कि...

 भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे की मंशा यह थी कि बेटी बचाओ तो बेटी पढ़ाओ:शमीना 

महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले में यूपी पहला नंबर – शोभना शाह 
लखनऊ। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शोभना शाह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अगर सबसे अधिक महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहा है तो वह यूपी में है। इसीलिए महिलाओं पर अत्याचार के मामले में यूपी पहला नम्बर है।  
शोभना ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों ने वार्ता करते हुए प्रदेश की कानून- व्यवस्था पर हमला बोला और कहा कि योगी सरकार में महिलाये अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। क्योंकि यहाँ की कानून- व्यवस्था भ्रष्ट है।
  
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने से पहले चुनावी घोषणा में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए बड़े – बड़े वादे किये थे लेकिन सुरक्षा की बात तो दूर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं पर  उत्पीड़न का मामला और बढ़ गया।
  
उन्होंने राजधानी में बीते दिनों हुए संस्कृति हत्याकांड के जल्द खुलासे की भी मांग की।बलिया में संस्कृति के परिवारीजनों से भेंट के बाद लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करत हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लड़कियों के मां-बाप असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पढऩे के लिए दूसरे शहरों में जाने वाली लड़कियों को उनके मां-बाप वापस बुलाने की बात सोचने लगे हैं। संस्कृति हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि अगर पुलिस संवेदनशील और सतर्क होती तो ऐसा हादसा न होता। आज प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल के आखिरी साल में महिलाओं के साथ हुए अपराधों का ब्यौरा पेश किया।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव शमीना शफ़ीक़ ने  मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पूरी तरह फेल है क्यों कि जब बेटी बचेगी नहीं तो पढ़ेगी कैसे । इस सरकार में पुलिस की लापरवाही की चरम सीमा पर है अगर पुलिस सतर्क होती तो संस्कृति राय की जान बच जाती।  उन्होंने कहा कि भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे की मंशा यह थी कि बेटी बचाओ तो बेटी पढ़ाओ। प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि खुद को पूर्वांचल का बेटा बताने वाले मोदी-योगी बताएं कि पूर्वांचल की बेटियों की सुरक्षा के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया और पुलिस के मुखिया बताएं कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए। 
उन्होंने एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा कि अखिलेश सरकार से कही ज्यादा योगी सरकार में महिलाओं पर उत्पीड़न का मामला बड़ा है। जो बहुत ही शर्मनाक है।   
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular