Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaबसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अवधनामा संवाददाता

 

 

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शुक्रवार को अपने गृह जनपद अयोध्या पहुंचे। पहली बार अयोध्या जनपद से किसी बसपा नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सआदतगंज से देवकाली तक प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा कांशीराम का मिशन है। बसपा बहुत बड़ी फौज है, इसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पिछड़ा वर्ग के एक मामूली से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा उपकार किया है। पूरा सर्वसमाज बहुजन समाज पार्टी के साथ खड़ा है।प्रदेश का कार्यकर्ता पूरी मजबूती से पार्टी में लगा है। उन्होंने कहा कि 2012 के चुनाव में जब बसपा प्रत्याशी की बीकापुर से 6600 वोट, गोसाईगंज 4600 और टाण्डा से 2300 वोट मिले तब तो कहीं चर्चा नहीं हुई कि बसपा खत्म हो गयी। गुमराह करके कहीं कम ज्यादा किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में बसपा बड़ी जीत हासिल करने का कार्य करेगी। विश्वनाथ पाल ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगा। रामपथ चौड़ीकरण को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अयोध्या के लोगों की रोजी रोटी छीन रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में जब सबको मुआवजा दिया गया है तो अयोध्या के लोगों को क्यों नहीं दिया जा रहा है। विकास अच्छी बात पर प्रभावितों को उचित मुआवजा देना होगा। सआदतगंज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में मण्डल जोन इंचार्ज पवन कुमार गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में की निकाय चुनाव में जुटने की अपील
इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने बालदा के अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुट जाने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने रानीमऊ में डा0 अंबेडकर की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

मवई- अयोध्या ।‍ उत्तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अभी हाल ही में पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए अयोध्या जिले के रहने वाले विश्वनाथ पाल को यूपी का प्रदेश अध्‍यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया है।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विश्वनाथ पाल का शुक्रवार को अपने गृह जनपद में पहला आगमन हुआ।बसपाइयों ने जिले की सीमा पर स्थित मवई ब्लॉक के रानीमऊ चौराहे पर उनके स्वागत की तैयारी की थी।उनके स्वागत समारोह में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज के साथ साथ सपा के पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रानीमऊ पहुंचा।ढोल नगाड़ों के साथ बसपाइयों ने पूरे जोश के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत स्थल पर मौजूद डा0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।और रुश्दी मियां से कुछ देर बात करने के बाद कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए आगे की ओर रवाना हुए।यहां के बाद रूदौली स्थित कूढा सादात व लोहियापुल के समीप भी बसपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से एडवोकेट गयाशंकर निषाद सतीश यादव विनोद कुमार धीमान राकेश गौतम कपिलदेव तिवारी मो0 सादिक खां रोशन लाल यमुना प्रसाद रावत मुन्नालाल आदि लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular