HomeMarqueeसुरभि महिला समिति ने आर्थिक मदद दे छात्रा की शिक्षा को बढ़ाया...

सुरभि महिला समिति ने आर्थिक मदद दे छात्रा की शिक्षा को बढ़ाया हांथ

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण झा के मार्गदर्शन में नवीं कक्षा की छात्रा कु आकांक्षा को शिक्षण शुल्क हेतु रु 10500.00 का आर्थिक सहयोग किया गया l

यह छात्रा अमलोरी परियोजना में संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर में कक्षा नौ में अध्ययनरत है और बेहद होनहार है । छात्रा की पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण झा ने विद्यालय में जाकर शिक्षण शुल्क जमा करवाया । इसके साथ ही उन्होंने छात्रा को मन लगा कर पढ़ने, और भविष्य के हर इम्तिहान मे सफ़ल होने की शुभकामनाए दीं l

गौरतलब है कि पूर्व में भी सुरभि महिला समिति के सौजन्य से आस पास के विद्यालयों में बच्चों कि बेहतर शिक्षा के लिए अनेक कदम उठाए जाते रहे हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular