Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरी की 4 एक्टीवा समेत एक चोर गिरफ्तार

चोरी की 4 एक्टीवा समेत एक चोर गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना मण्ड़ी पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज एक शातिर वाहन चोर को धर दबोचने में सफलता हासिल की है, जिसके कब्जे से चोरी की 4 स्कूटी एक्टीवा बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मंे गठित पुलिस टीम ने एक अभियुक्त शाहबान पुत्र दिलशाद निवासी नया 62 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशादेही पर अन्य चोरी की 03 स्कूटियां भी बरामद की गयी है । पुछताछ में शाहबान ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लुधियाना पंजाब से स्कूटी व मोटर साईकिल चोरी करते है और उसको सहारनपुर में बेच देते है। आज जो 04 स्कूटियां बरामद हुई है वह उन्होंने पिछले 06 महीनो में अलग-अलग स्थानो से थाना क्षेत्र दरेसी व थाना डिविजन 7 व जोधेवाल जनपद लुधियाना से चोरी की थी। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल अंकित पंवार, शुभम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular