HomeMarqueeलीनस क्लब सभ्यता का किया शुभारंभ

लीनस क्लब सभ्यता का किया शुभारंभ

अवधनामा संवाददाता

 

सहारनपुर। ऑल इंडिया लीनस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान मंे आज लीनस क्लब सभ्यता का शुभारंभ किया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंडल भागीरथी की चार्टर प्रेसिडेंट लीनस मीनाक्षी जैन ने लीनस क्लब सभ्यता सहारनपुर का शुभारंभ किया। उन्होंने क्लब के सदस्यों को सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और उनको लोगों की सेवार्थ कार्य करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया की चार्टर प्रेसिडेंट लीनस अर्चना अग्रवाल का सभी सदस्यों ने बुके देकर सम्मान किया। ऑल इंडिया लीनस ऑर्गेनाइजेशन के बारे में जानकारी देते हुए मीनाक्षी जैन ने बताया की लीनस ऑर्गेनाइजेशन केवल महिलाओं की रजिस्टर संस्था है, जो समाज के निम्न वर्ग एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती हैं और सदैव बेसहारा लोगों की सहायता हेतु कार्य करने को लेकर तत्पर रहती हैं। इस दौरान स्मृति अग्रवाल, सोनाली जैन, रिया जैन को क्रमशः अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्चना अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, स्नेहा वर्मा, सुमन लता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular