Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeLucknowभाकियू भानु गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गौरव वर्मा

भाकियू भानु गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गौरव वर्मा

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट (भाकियू भानु गुट) ने आज गौरव वर्मा को सदस्यता दिलाते हुये प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया ाहै। इसके साथ युवा नेता मोहित मिश्रा को भी यूनियन की सदस्यता दिलायी गयी। आज यहां बख्शी का तालाब स्थित ग्राम पलिया में आयेजित कार्यक्रम में यूृनियन की आयोजित किये गये सदस्यता समारोह में प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा ने गौरव वर्मा और मोहित मिश्रा को सदस्यता दिलायी। इस मौके पर काफी संख्या में यूनियन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि गौरव वर्मा वर्तमान महन्त अवैद्यनाथ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। वहीं मोहित मिश्रा भी महन्त अवैद्यनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी और लखनऊ नगर निगम के अन्तर्गत बशीरत गंज गणेशगंज वार्ड से पार्षद चुनाव के लिये मैदान में है। इस मौके पर गौरव वर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हितों की रक्षा के लिये मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular