अवधनामा संवाददाता
हरपुर तिवारी/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में रविवार की सुबह नवजात बच्ची का शव गांव में स्थित एक पोखरे में मिला है। पोखरे के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी पानी में शव देखकर बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी और लोगों ने शव को किनारे किया तो देखा कि शव नवजात बच्ची का है। शव देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव शनिवार की रात में फेका गया है। किसी ने यह जानकारी श्यामदेउरवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





