Homekhushinagarछोटी गंडक नदी के अथरहां घाट पर युवक का मिला लाश

छोटी गंडक नदी के अथरहां घाट पर युवक का मिला लाश

अवधनामा संवाददाता

हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया टोला गडेरीपट्टी का मामला

मथौली बाजार, कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के छोटी गंडक नदी अथरहा-पिपरहिया घाट पर मंगलवार की शाम एक 23 वर्षीय युवक डूब गया जिसका शव बुधवार बरामद हुआ। परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया के गडेरीपट्टी निवासी राजकुमार पुत्र भरोसा उम्र 23 मंगलवार की शाम से ही घर से गायब था। कुछ ग्रामीण राजकुमार को अथरहां घाट पर नदी के किनारे देखा था। परिजन नदी में डुबने की आंशका पर उक्त घाट पर बुधवार की सुबह पहुंच कर खोज बिन करने लगे। इसी बीच सूचना पर 112 व हाटा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नदी में युवक की डूबने की आंशका पर नाव से खोज बीन शुरू कर दिया गया। काफी खोजबीन के बाद राजकुमार का शव अथरहा पुल से मात्र कुछ ही दूरी पर पानी के निचले हिस्से में पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकुमार नदी के किनारे मछली मारने गया था। हाटा कोतवाली पुलिस के हल्का एसआई अमरजीत चौहान हमराही सिपाही अजीत यादव, अखिलेश सरोज, बिनोद कुमार आदि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर राजकुमार के डूबने की सूचना पर परिजनो में चीख पुकार मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular