लखनऊ । कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुलगांधी के 48वें जन्मदिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ राहुल गांधी के दीर्घायु होने के लिए कार्यालय में हवन पूजन किया गयाकांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने इकठ्ठा होकर राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया.. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर कार्यालय पहुंचकर किया हवन-पूजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी…साथ ही कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी में कुव्वत थी कि उन्होंने सभी दलों को एक मंच पर ला दिया..आज बीजेपी और आरएसएस के अंदर सर्वे शुरू हो गए हैं सम्पर्क और समर्थन शुरू हो गए हैं बीजेपी को जब पता चल गया है कि वो लोग आधी से ज्यादा सीटे हार रहे हैं तो नए कैंडिडेट ढूंढ रहे हैं।

राहुल गांधी लक्ष्य का नेता है राहुल गाँधी कपड़े बदलने वाला और घण्टे गिनाने वाला नेता नही है जिनके पास लक्ष्य नही होता वो घण्टे गिनाते है। वहीं चारबाग अंतरगत होटल में हादसे पर राजबब्बर ने कहा हादसा दुखद था हवन में सभी मृत्यकों की आत्मा की शांति के लिए आहूती डाली।
सतीश संगम की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





