Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeरक्तदान रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया...

रक्तदान रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया रवाना

लखनऊ ।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केजीएमयू में रैली का आयोजन किया गया।इस रैली को रक्तदान का हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रवाना किया।

रैली के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई के महीने में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं और इसी दौरान सबसे ज्यादा रक्त की आवश्यकता पड़ती है। यदि अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान करें तो व्यावसायिक रक्तदाताओं से मुक्ति मिल सकेगी जो कि सभी का लक्ष्य है।

विकसित देशों में लगभग 100% रक्तदान स्वैच्छिक रक्तदान के द्वारा दिया जाता है ।रैली को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने और तूलिका चंद्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का उद्देश्य यही है कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरुकता पैदा की जाय  तथा अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है, उसके अंदर एंटीबॉडीज का निर्माण होता है। ह्रदय रोग से भी उसमें लाभ होता है। रक्तदान करने वाले लोगों को हृदय रोग होने की संभावना कम होती है। इस रैली में स्कूली मेडिकल के बच्चों ने भाग लिया।

सतीश संगम की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular