Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeपांवधोई नदी में कूड़ा डालने वाले पर दो हजार का जुर्माना

पांवधोई नदी में कूड़ा डालने वाले पर दो हजार का जुर्माना

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को भी पांवधोई नदी का सफाई अभियान जारी रखा और नदी में कूड़ा डालने वाले एक व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। स्वतंत्र नगरी क्षेत्र में एक सर्वे अभियान भी चलाया गया।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुल खुमरान से सब्जी मण्डी पुल के बीच पांवधोई नदी का सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नदी किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई करने के अलावा पोकलेन की मदद से नदी में जमा पॉलीथिन व कूड़ा निकाला गया। सब्जी मण्डी पुल के निकट नदी से कई ट्राली कूड़ा निकाला गया और अभी सफाई कार्य जारी है।
सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नदी में कूड़ा डालने वाले एक व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया। कल भी कूूड़ा डालने पर एक व्यक्ति का पांच सौ रुपये का चालान किया गया था। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी, प्रवर्तन दल व निगम कर्मचारी नदी की लगातार निगरानी कर रहे है, जो भी व्यक्ति नदी में कूड़ा डालता पाया जायेगा उस पर भारी जुर्माना लगाया जायेगां।
सहायक नगरायुक्त ने बताया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल उमंग के वालंटियर्स की मदद से आज स्वतंत्र नगरी में यह सर्वे भी कराया गया कि कौन व्यक्ति कूड़ा निगम कर्मचारियों को दे रहा है और कौन नदी में डाल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को निगम के सफाई निरीक्षक उन परिवारों से परस्पर मिलकर उन्हें समझाने का अभियान चलायेंगे जो निगम कर्मचारियों को कूड़ा न देकर नदी या सड़क पर कूड़ा डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी मण्डी पुल से आगे अभियान चलाने के बजाये अभी धोबीघाट से पुल सब्जीमण्डी तक ही एक बार फिर मशीनों और कर्मचारियों की मदद से सफाई कार्य चलेगा, ताकि अभियान के तहत नदी का जो भाग ठीक से साफ नहीं हुआ है उसे साफ किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular