Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarquee एनटीपीसी विंध्याचल को सीएसआर एवं जनसम्पर्क के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए...

 एनटीपीसी विंध्याचल को सीएसआर एवं जनसम्पर्क के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए विभिन्न अवार्डों से किया गया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

 

सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी विंध्याचल को 12वें पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया अवार्ड, 2022 के तहत पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया पी आर सी आई द्वारा कोलकाता मेँ आयोजित दो दिवसीय 16वें ग्लोबल कम्यूनिकेशन कांक्लेव समारोह के अवसर पर राष्ट्र के विशालतम विद्युत सयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल को सीएसआर एवं जनसम्पर्क के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए 01 स्वर्ण पुरस्कार, 03 सिल्वर पुरस्कार एवं 01 ब्रोंज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हाउस जर्नल, हेल्थ केयर कम्युनिकेशन, बेस्ट सीएसआर कार्यान्वयन पीएसयू, कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड आदि विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्राप्त हुआ।

यह पुरस्कार एनटीपीसी-विंध्याचल की कार्यपालक(नैगम सम्प्रेषण) शिक्षा गुप्ता एवं आफिसर(सीएसआर) मोहम्म्द जुनेद ने मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक टाटा स्टील, संजीव कुमार एवं अध्यक्ष भारतीय विज्ञापन मानक परिषद एएससीआई, एस कामथ के कर-कमलों द्वारा प्राप्त किया । इस समारोह मेँ देश-विदेश की संचार, विज्ञापन, नैगम सामाजिक दायित्व एवं जन-संचार की विभिन्न विधाओं से जुड़े 200 से अधिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ।

इस अविस्मरणीय समारोह के दौरान एनटीपीसी-विंध्याचल के अलावा एनटीपीसी-लिमिटेड की अनेक परियोजनाओं ने भी विभिन्न श्रेणियों मेँ पुरस्कार प्राप्त किए, इसके लिए एनटीपीसी-लिमिटेड को इस पुरस्कार समारोह के दौरान हर क्षेत्र मेँ सर्वाधिक पुरस्कार जीतने के लिए कॉर्पोरेट चैंपियन ट्राफी से भी नवाजा गया ।

परियोजना के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मेँ यह पुरस्कार आफिसर(सीएसआर) मोहम्म्द जुनेद ने महाप्रबंधक, मानव संसाधन, प्रबीर कुमार बिस्वास के नेतृत्व मेँ परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) सुभाष चंद्र नायक को सौंपा ।

परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) सुभाष चंद्र नायक ने परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन पुरस्कारों पर सीएसआर एवं नैगम सम्प्रेषण की टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम विंध्याचल की लगन और एकजुटता से परियोजना नित नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही है और यह पुरस्कार हमारी स्वर्णिम विद्युत यात्रा मेँ एक और रत्न जड़ने का काम करेगी । उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूरा विश्वास है कि टीम विंध्याचल भविष्य मेँ भी इस प्रथा को जारी रखेगी और एनटीपीसी की ब्रांड इमेज को और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular