Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeशहर में डेगूँ का कहर-जिम्मेदार राजनीति की डगर - ओपी यादव

शहर में डेगूँ का कहर-जिम्मेदार राजनीति की डगर – ओपी यादव

अवधनामा संवाददाता

मरीजों का नहीं है उपचार-चाटुकार कर रहे हैं उपहारों की बौछार
 जिलाधिकारी से कार्यवाही हेतु की गयी माँगरायबरेली। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूर्व डीजीसी (फौजदारी) एवं प्रान्तीय सपा नेता ओपी यादव ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चुने हुए पदाधिकारियों की लूट खसोट की प्रवृत्ति के कारण शहर के विकास की बात तो दूर नाली-नाला, सड़कों एवं सीवर की सफाई नहीं की जाती है। गन्दगी फैलने के कारण पूरे शहर में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार दिए है। शहर के अस्पताल इस बात के गवाह हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिम्मेदार लोग राजनीति में व्यस्त है। वोट के चक्कर में अपने कर्तव्य भूल चूके हैं। शहर में डेगूँ का कहर है, लेकिन जिम्मेदार राजनीति की डगर पर हैं। मरीजों का सही उपचार नहीं हो पा रहा है, कठपुतली पालिका अध्यक्ष की डोर जिनके हाथ में हैं, उनकी संवेदनहीनता तब सामने आयी जब डेगूँ के मरीज उपचार के लिए बेहाल थे, उस समय वे जन्मदिन मनाने में व्यस्त थीं और चाटुकारों द्वारा उन पर उपहारों की बौछार हो रही थी।  श्री यादव ने जिलाधिकारी से माँग की है कि वह डेगूँ के कारण शहर के बिगड़ते हालत को सुधारने हेतु पहल करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular