मेडिकल स्टोर के शटर में उतरे करंट की चपेट में आकार छात्र की मौत
गश खाकर गिरा पिता, बुझ गया चिराग

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के एक मेडिकल स्टोर में शनिवार की रात इजीनियरिगं कालेज में पढने वाले बीमार छात्र के साथ दवा लेने गया छात्र मेडिकल स्टोर में लगे शटर में उतरे करंट की चपेट में आकार बुरी तरह से झुलस गया।मौके पर मौजूद लोगो ने छात्र को सी एच सी पहुंचाया जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।मोहनलालगंज के एक हास्टल में रहकर अम्बालिका इजीनियरिगं कालेज में बी टेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष में पढ रहे छात्र मृदुल अवस्थी(19वर्ष) पुत्र राज कुमार अवस्थी निवासी शिवगढ जनपद रायबरेली रविवार की रात बुखार से पीङित अपने रूममेट साथी छात्र अभिषेक को साथ लेकर दवा दिलाने हास्टल के आगे भावना मेडिकल स्टोर में गया तभी मेडिकल स्टोर के ऊपर से कटे तार से शटर में उतरे करंट की चपेट में आकार छात्र मृदुल बुरी झुलस गया उसे छुडाने के समय साथी छात्र अभिषेक भी मामूली रूप से कंरट की चपेट मे आकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने निजी वाहन से सी एच सी पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मकान मालिक सत्य नारायण द्विवेदी ने मृतक के परिजनों को सुचना दी, मृदुल अपने माँ -बाप की इकलौती संतान था उसके पिता की शिवगढ़ में कपङे की दुकान है।सूचना पाकर परिजनो के साथ सीएचसी पहुँचे पिता राजकुमार अवस्थी बेटे का शव देख बिलख पङे।वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





