मिट्टी ने रोका गंगा बैराज से आने वाला पानी
कानपुर महानगर। शेर के अंदर गंगा बैराज से आने वाले पानी में मिंट्टी मिली आ रही है। मिंट्टी साफ करने की व्यवस्था न होने से जलकल ने हाथ खड़े कर दिए हैं और जल निगम को पत्र लिख कर पाइप की सफाई कराकर जलापूर्ति करने की बात कही है।
गंगा बैराज से जलकल को अतिरिक्त पांच करोड़ लीटर पानी मिल रहा है। पांच दिन से पानी में मिंट्टी आने पर जलकल ने पानी लेने से माना कर दिया। जलकल महाप्रबंधक आरपी सिंह सलूजा ने बताया कि मिंट्टी बहुत होने से पंप व मशीनें बंद होने का खतरा है। पानी ट्रीट है ऐसे में मिंट्टी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता राम शरण पाल को पत्र लिखा गया है। इसमें पाइप की सफाई कराके जलापूर्ति की जा सके। जल निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बृजेन्द्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर के पास लीकेज के कारण जलापूर्ति में दिक्कत आ रही है उसको ठीक किया जा रहा है।बैराज का पानी पहली बार पहुंचा गोविंदनगर।

गंगा बैराज का पीने का पानी जलकल के पंपिंग स्टेशन गोविंद नगर पहुंचा। इससे जलकल ने गोविंद नगर, नंद लाल चौराहा और परमपुरवा में जलापूर्ति शुरू की। गर्मी के साथ ही साउथ सिटी में पानी का संकट को लेकर पार्षद नवीन पंडित ने समाधान दिवस में शिकायत की थी। इसके बाद जल निगम ने गंगा बैराज से जलकल के पंपिंग स्टेशन गोविंद नगर को जोड़ दिया। जलकल के अधिशासी अभियंता योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त पानी आने से जलापूर्ति सामान्य हो गयी है।
कारगिल पार्क में वाटर कूलर खराब, टहलने वाले परेशान हैं।
कारगिल पार्क मोतीझील में लगे तीनों वाटर कूलर खराब पड़े हुए है। इसके चलते टहलने वाले लोग गर्मी में गरम पानी पीने को मजबूर है। कई लोगों ने टिकट खिड़की में शिकायत भी की। कारगिल पार्क मोतीझील में घूमने के लिए बड़ों से पांच रुपये और पांच से 12 साल तक के बच्चों से तीन रुपये टिकट का लिया जाता है। यहां घूमने आए राशिद खान, श्याम सिंह, राजू मिश्र ने पार्क में घूमने के लिए पैसा लेने के बाद भी सुविधा नहीं दी जा रही है। इस मामले में केयर टेकर राम सक्सेना ने बताया कि वाटर कूलर बुधवार तक ठीक करा दिया जाएगा। गँगा बैराज में आने वाली मिट्टी के कारण पानी की रुकावट हुई है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





