Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaदस विभूतियों को नंदीग्राम रत्न, तीन को महायोगिराज सम्मान

दस विभूतियों को नंदीग्राम रत्न, तीन को महायोगिराज सम्मान

अवधनामा संवाददाता
 अयोध्या। महात्मा भरत जी की तपोस्थली पर चल रहे सात दिवसीय भरतकुंड महोत्सव का भव्य ढंग से समापन हुआ। समापन पर दस विभूतियों को नंदीग्राम रत्न और तीन को महायोगिराज सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में संस्कृति क्षेत्र से आचार्य मनोज दीक्षित, साहित्य से डा. स्वदेश मल्होत्रा, शिक्षा से प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, कला से खलिक अहमद, समाजसेवा से रितेश मिश्रा, नारी सशक्तिकरण से मालती गोस्वामी, संगीत से गौरी शंकर दास, चिकित्सा से डा. अविनाश शुक्ला, अनुसंधान से डा. सत्या सिंह तथा युवा सम्मान सतीश पाठक को दिया गया।महायोगिराज सम्मान रतन सिंह, डॉ संदीप सिंह और अजय सिंह को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,भाजपा नेता अभय सिंह,डा विवेक सिंह, एसके पाठक, एलके चतुर्वेदी और महंत अरविन्द तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर समापन समारोह का शुभारंभ कियाकार्यक्रम में मयूर नृत्य, डांडिया रास, नृत्य नाटिका, कत्थक नृत्य, फूलों की होली, प्रकृति यादव व उनकी टीम द्वारा अवधी गायन व नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय , संस्थापक अंबरीश चंद्र पांडेय, महासचिव सतीश पांडेय, बृजेंद्र दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular