HomeUttar PradeshAyodhyaसेवा भारती द्वारा परिक्रमा में आये परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु लगाया गया...

सेवा भारती द्वारा परिक्रमा में आये परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु लगाया गया निशुल्क शिविर

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या।अयोध्या में हो रही 14 कोसी परिक्रमा में आए परिक्रमार्थीयों के सेवा एवं सुविधा के लिए सेवा भारती की अयोध्या जिला इकाई द्वारा निशुल्क शिविर लगाया गया,सेवा भारती के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया गया कि सेवा भारती ने सहयोगी संस्था के साथ अयोध्या में हो रही 14 कोसी परिक्रमा में देश के कोने-कोने से आए परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं के हितार्थ फर्स्ट ऐड चिकित्सा एवं जलपान का शिविर रामनगर पुलिस चौकी के पास लगाया गया। परिक्रमार्थियों को जलपान की व्यवस्था करा रहे सेवा भारती के जिला मंत्री रजनीश पांडे ने कहा की अयोध्यावासी होने के नाते हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि बाहर से आयेकोई भी राम भक्त अथवा श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना होने पाए। शिविर संचालन में संकट मोचन हनुमान मंदिर निराला नगर खोजनपुर का विशेष सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular