Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya मोरबी पुल हादसा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का नतीजा : प्रमोद तिवारी

 मोरबी पुल हादसा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का नतीजा : प्रमोद तिवारी

अवधनामा संवाददाता

मवई -अयोध्या। गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर हुए पुल हादसे की घटना को दुःखद बताते हुए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि गुजरात में मोरबी पुल हादसा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का नतीजा है। हादसा मोदी सरकार के निजीकरण का एक और दुःखद परिणाम है। मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में  देश में बेरोजगारी बढ़ी है। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के सर्वोच्च कमेटी का सदस्य नामित किए जाने के बाद पहली बार अयोध्या जा रहे थे। जिले की सीमा रानीमऊ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयानन्द शुक्ल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दयानन्द शुक्ल ने मां कामाख्या की चुनरी, अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश महंगाई से कराह रहा है। 35 वर्ष में महंगाई अपने चरम पर है। भ्रष्टाचार से देश खोखला हो रहा है।  देश के प्रमुख  संवैधानिक संस्थानों को बेचने का काम भाजपा सरकार ने किया है। अब जनता इनकी असलियत देख चुकी है। कांग्रेस वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। स्वागत करने वालों में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय तिवारी,जिला सचिव,  मुजतबा खां, ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला, मुनीशा मिश्र, सुरेश चंद्र तिवारी, सर्वेश, शिव कुमार मौर्य, वीर बहादुर पांडेय,आशीष तिवारी, सी के कौशल,सद्दाम हुसैन,शिव प्रसाद कमल, दया शंकर पाठक,मुबीन अहमद, रंगीलाल रावत, निक्कू राम, सिद्धार्थ,,  कपिल शुक्ल, आलोक कुमार, पूर्व प्रधान हरिकेश कुमार मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular