Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी रिहंद में राष्ट्रीय एकता दिवस का किया गया आयोजन 

एनटीपीसी रिहंद में राष्ट्रीय एकता दिवस का किया गया आयोजन 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/बीजपुर  | एनटीपीसी रिहंद  में लौह पुरुष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार बल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर परियोजना प्रमुख रिहंद  एके चट्टोपाध्याय ने वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजली दी | तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों नें बारी-बारी से सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजली दी | तदोपरांत उपस्थित प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख द्वारा एकता शपथ भी दिलाई गई ।  चट्टोपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के आयोजन एवं उसकी सफलता के लिए बधाई देते हुये कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है। इसी के कारण हम सब आज भारत को एक विशाल देश के रूप में देख रहे हैं ।
इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, अपर महाप्रबंधकगण, यूनियन/एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित एनटीपीसी रिहंद के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित रहें ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular