Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोदी सरकार देश का विकास करने में विफल : प्रदीप माथुर

मोदी सरकार देश का विकास करने में विफल : प्रदीप माथुर

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती हुई डीजल व पेट्रोल एवं घरेलू गैस की महंगाई को लेकर होली गेट चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक बैलगाड़ी मैं बैठ नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि श्री अजय कुमार एसडीएम को दिया
 ज्ञापन देने से पूर्व बैलगाड़ियों से पहुंचे कांग्रेसजनों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश पर पुलिस द्वारा मेन गेट को बंद कर दिया गया कांग्रेसियों एवं पुलिस की नोकझोंक होने के बाद कांग्रेसी अंदर पहुंचे धरना स्थल पर पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल श्री प्रदीप माथुर अपने संबोधन में कहा कि आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। फिर भी केंद्र सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है। कॉग्रेस सरकार में इनके नेता सुषमा स्वराज स्मृति ईरानी हेमा मालिनी एवं अन्य नेता आज की सरकार में केंद्रीय मंत्री बने हुए हैं। आए दिन हाय तोबा मचाए लेते थे। केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी में देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा कर करोड़ों अरबों रुपए कालेधन के रुप में प्राप्त कर रहे हैं। अगर सरकार की मंशा सही होती तो पेट्रोल ₹25 लीटर हो सकता था। मोदी सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं किया। यूपीए सरकार के स्वीकृत प्रस्तावित चल रहे विकास कार्यो का उद्घाटन कर झूठा श्रेय ले रहे हैं। आबिद हुसैन शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार पेट्रोल पर लगभग ₹20 डीजल पर लगभग ₹15 पर प्रति लीटर टैक्स वसूल रहे हैं। मोदी सरकार ने पिछले नवंबर 2014 से अब तक अनेकों बार डीजल पेट्रोल पर रेट बढ़ा चुकी है। विश्व में अब तक सबसे अधिक महंगा डीजल पेट्रोल के रेट हमारे भारत देश के हैं।
डीजल पेट्रोल के रेट बढ़ने से आम आदमी की दैनिक उपयोगी वस्तुएं जैसे दाल सब्जी फल तेल गैस आदि रोजमर्रा की इस्तेमाल करने वाली हर चीज पर महंगाई बढ़ना निश्चित है। किसानों पर भी इस महंगाई का बोज बढ़ेगा हम पूछना चाहते हैं कि केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से पहले डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के रेट बढ़ने पर आप चूड़ियां भेंट करती थी। अब क्या आप भारत के प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री को बिछुए पायल भेंट करेंगी।
 प्रदेश व केंद्र की जनता निरंतर पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि से महंगाई की मार से जूझ रही है।
 जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया एवं शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, मनोज गौड़, दिनेश मोर्य, मनोज सक्सेना, महेश रावत,मोहम्मद तौफीक कमरे वाले, विनेश सनवाल,राजू फारूकी, अनवार फारकी, निशात अहमद, हाजी सहाबुद्दीन चौधरी, निजामुद्दीन खान, लता चौहान, आदि ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीति अपनाई जाने पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने वायदों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है केंद्र सरकार का कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ नौजवानों को नौकरी नहीं मिली महंगाई कम नहीं हुई एक के बदले 10 सर नहीं आए काला धन वापस नहीं आया आदि नारे लगा रहे थे।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular