Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिन्दू राष्ट्र स्थापना की आगामी दिशा निश्चित करने के लिए 19 राज्यों के संगठन...

हिन्दू राष्ट्र स्थापना की आगामी दिशा निश्चित करने के लिए 19 राज्यों के संगठन एकत्र

हिन्दू राष्ट्र स्थापना की आगामी दिशा निश्चित करने के लिए 19 राज्यों के संगठन एकत्र !

‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना हेतु 2 जून से गोवा में सप्तम् ‘अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन’ !

लखनऊ – ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना के लिए हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों का राष्ट्रव्यापी संगठन और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से 2 जून से 12 जून की कालावधि में गोवा में सप्तम् ‘अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन’ होनेवाला है । इस अधिवेशन में भारत के 19 राज्यों सहित नेपाल, बांग्लादेश एवं श्रीलंका के 150 से अधिक हिन्दू संगठनों के 650 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । इस अधिवेशन में उत्तरप्रदेश राज्य से 32 हिन्दू संगठन, 28 अधिवक्ता तथा कुछ प्रभावशाली हिन्दूत्वनिष्ठों को आमंत्रित किया गया है ।

‘अधिवेशन में मुख्यः हिन्दुआें की सुरक्षा, मंदिर-रक्षा, संस्कृति-रक्षा, इतिहास-रक्षा, धर्म-परिवर्तन, लव जिहाद, कश्मीरी हिन्दुआें का पुनर्वास आदि समस्याआें के साथ युवा-संगठन, संत-संगठन एवं हिन्दू राष्ट्र की स्थापना, इस विषय में प्रत्यक्ष कृति कार्यक्रम निश्‍चित किए जाएंगे । इसी के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं श्रीलंका के हिन्दुआें की रक्षा एवं उनकी सहायता करने हेतु किस माध्यम से प्रयास किए जाएं, इस पर भी चर्चा होगी’, ऐसी जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्वी भारत के मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाल जी ने यहां के यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी । इस पत्रकार वार्ता में ‘हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के अध्यक्ष अधिवक्ता हरिशंकर जैन तथा हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्‍वनाथ कुलकर्णी उपस्थित थे ।

पिछले 6 राष्ट्रीय अधिवेशनों में निश्‍चित हुए अनुसार उत्तरप्रदेश राज्य में भी, रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाए, उत्तरप्रदेश मे मूर्तियों का भंजन करनेवाले धर्मांधों पर सख्त कार्यवाही हो, सावन माह होनेवाली कांवरयात्रा पर धर्मांधों द्वारा होनेवाले पथराव के संदर्भ में यात्रा को सुरक्षा दी जाए, माघमेला के समय रेल टिकट के किराए में होनेवाली वृद्धि निरस्त की जाए, आदि के लिए आंदोलन किए गए तथा ज्ञापन दिए गए । 15 एवं 16 दिसंबर 2017 की कालावधि में स्थानीय संगठनों का संगठन करने के लिए वाराणसी में उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य के हिन्दुत्वनिष्ठों का राज्यस्तरीय हिन्दू अधिवेशन आयोजित किया गया । इस कार्य को और अधिक गति देने का प्रयत्न इस सप्तम् अधिवेशन द्वारा किया जाएगा ।

इस अधिवेशन में ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन’ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. अजय सिंह, लखनऊ के ‘हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के अध्यक्ष अधिवक्ता हरिशंकर जैन, गोरखपुर के ‘अखिल भारत ब्राम्हण महासभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. राजेंद्रनाथ त्रिपाठी, वाराणसी के ‘इंडिया विथ विसडम’ समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेशचंद्र त्रिपाठी, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला आदि उपस्थित रहेंगे ।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular