Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiस्व अशोक के निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

स्व अशोक के निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के शहर स्थित सिविल लाइन आवास पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के देहान्त के उपरान्त आज तीसरे दिन श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का प्रदेश भर से आना जारी है।
देवबंद मदरसे के मोहतमिम ने व मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी खिराजे अकीदत पेश की है। स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के कई कद्दावर नेता एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूर्व मंत्री के आवास पर आए। जिसमें मुख्य रुप से कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह, पूर्व मंत्री ग्राम्य विकास मोती सिंह, कवि श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के गुरु उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, बबिता सिंह मार्केटिंग हेड सहारा, सरदार चरणजीत सिंह, डा प्रदीप पांडेय, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह, पूर्व विधायक मो उमर खान फर्रुखाबाद, प्रतीक भूषण सिंह विधायक, एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, विधायक राम सिंह पटेल, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत, राजेश त्रिपाठी सीडीओ, धर्मेन्द्र रघुवंशी, पूर्व प्रमुख दृगपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह वर्मा, कवि सर्वेश अस्थाना, शिवसरण सिंह, दीपक रंजन,एस के दरबारी, बदरूल हसन, उपेन्द्र सिंह, अजय सिंह गुड्डू, प्रमुख जयंकर सिंह, विजय यादव, श्रीमती प्रेमा अवस्थी, संजय नेहा सिंह आनंद शैलेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular