लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने ट्रेनों के लेट होने का जिम्मेंदार केन्द्र सरकार को बताते हुये कहा कि भारतीय रेल की यह स्थिति बेहद शर्मनाक है जिससे यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है परन्तु केन्द्र सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कोई कारगार कदम नहीं उठाये जा रहे हैं।

आने जाने वाले यात्री अपने नियत स्थान पर समय से नहीं पहंुंच पा रहे हैं और उनका कार्य बाधित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रदेष सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार को देष की परवाह नहीं है ठीस उसी तर्ज पर प्रदेष सरकार भी चल रही है क्योंकि प्रदेष में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है ऐसे में रोजेदारों के साथ साथ आम जनता को काफी परेषानियों का सामना करना पड रहा है परन्तु प्रदेष सरकार के मुखिया और उनकी कैबिनेट कुछ नहीं कर पा रही है और जनता प्रचण्ड गर्मी में विद्युत के अभाव में तडप रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o





