अवधनामा संवाददाता
अयोध्या।जल शक्ति मन्त्रालय भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत आई.एस.ए. श्रद्धा सेवा समिति द्वारा हर घर जल दीपावली महोत्सव कार्यक्रम बंकी विकास खण्ड की मजीठा ग्राम पंचायत में कराया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ एवं विशिष्ठ अतिथि राधाकृष्ण त्रिपाठी वरिष्ठ मीडिया सलाहकार दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया कार्यक्रम की रूप रेखा आई़.एस.ए. समन्वयक अतुल कुमार सिंह डी.पी.एम.यू. के द्वारा किया गया। अमित कुमार अधिशासी अभियन्ता द्वारा मुख्य अतिथि प्रिय रंजन कुमार को बुके एवं फूल माला देकर स्वागत किया गया। अधिशासी निदेशक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों को प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के द्वारा संकल्प वृहद तरीके से सभी को 2024 तक हर घर जल देने का वादा किया है जिससे हर घर को स्वच्छ जल मिल सके। इस अवसर पर ए.के. राव सहायक अभियन्ता, सूर्य नारायण यादव जिला समन्वयक, अवर अभियंता उ0प्र0 जल निगम, विवेक चौरसिया, संस्था टीम लीडर अजय कुमार, प्रवेश कुमार, आशीष कुमार, ग्राम प्रधान व भारी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।





