HomeUttar PradeshAyodhyaजयघोष के साथ दीपोत्सव के लिए सजने लगे दीप

जयघोष के साथ दीपोत्सव के लिए सजने लगे दीप

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। छठवें दीपोत्सव के मद्देनजर राम की पैड़ी घाट पर दीप लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। 2017 में दीपोत्सव की परिकल्पना करने वाले योगी आदित्यनाथ के दूसरे मुख्यमंत्रित्व काल के पहले दीपोत्सव को दिव्य-भव्य बनाने में हर कोई जुटा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां शामिल होंगे।
  दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से राम की पैड़ी के घाटों पर स्वयंसेवकों ने जयघोष के साथ दीयों को बिछाना शुरू कर दिया। स्वयंसेवकों को घाटों पर ले जाने के लिए प्रातः 8 बजे विश्वविद्यालय परिसर से दर्जनों बसों को लगाया गया। जो कई राउंड में पांच हजार स्वयंसेवकों को लेकर राम की पैड़ी पर पहुॅची। यहां घाट समन्वयकों की देखरेख में दीपों को सजाने का कार्य शुरू किया गया।
वहीं दूसरी ओर घाट संख्या दस पर राम दरबार व रामायण कालीन आकृतियां उकेरी गई है। सभी स्वयंसेवक गले में दीपोत्सव पहचान-पत्र व सिर पर कैप लगाये रहे। बीच-बीच में स्वयंसेवकों द्वारा जयश्रीराम के उदघोष के साथ दीपोत्सव के प्रति इनका उत्साह देखते ही बन रहा है।
आज बिछा दिए जाएंगे दीप
23 अक्टूबर यानी छोटी दीपावली पर दीपोत्सव होगा। इसे यादगार बनाने के लिए 22 की दोपहर तक सभी घाटों पर लगभग 17 लाख दीये सज जायेंगे। दीपोत्सव नोडल अधिकारी व विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने बताया कि छठवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के उत्साहित स्वयंसेवकों द्वारा 37 घाटों पर दीयों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले दिन विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों व स्वयंसेवी संस्थाओं के 22 हजार स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। सभी स्वयंसेवक दीपोत्सव पहचान-पत्र के साथ घाट पर उपस्थित रहेंगे। बिना पहचान पत्र के स्वयंसेवकों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। दूसरे के पहचान-पत्र लेकर चलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रो. सिंह ने बताया कि घाट संख्या तीन के समीप चिकित्सकीय टीम तैनात कर दी गई है।
आज ही होगी दीयों की गणना
22 अक्टूबर को गिनीज बुक की टीम  बिछाये गये दीयों की गणना करेगी। यह कार्य घाट समन्वयकों व ग्रुप लीडर की उपस्थिति में किए जायेंगे।    घाटों की साफ-सफाई के लिए नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को तैनात किया गया है।
स्वयंसेवकों के लिए की गई है पूरी व्यवस्था
जलपान व भोजन समिति के डाॅ. राना रोहित सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के लिए दीपोत्सव तक जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई है। घाट समन्वयकों की उपस्थिति में स्वयंसेवकों को बारी-बारी से भोजन कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के दिए गए 15 लाख दीयों के जलाने का लक्ष्य बहुत आसानी से पूरा करेंगे। इसके लिए स्वयंसेवकों द्वारा 17 लाख दीपों को लगाया व जलाया भी जायेगा। पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे। राम की पैड़ी के सभी घाटों पर दीये बिछाने की निगरानी उप-नोडल अधिकारी डाॅ. संग्राम सिंह, घाट समन्वयकों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में कराई जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular