Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhकुरान से रिश्ता जोड़े मुहिम के तहत कार्यक्रम आयोजित

कुरान से रिश्ता जोड़े मुहिम के तहत कार्यक्रम आयोजित

 

 

अवधनामा संवाददाता

सरायमीर,आजमगढ़। सरायमीर कस्बा के इस्लामिक सेंटर पर शुक्रवार को जमात ए इस्लामी हिन्द सरायमीर के तत्वावधान में कुरान से रिश्ता जोड़े मुहिम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौलाना उमर असलम इस्लाही ने कहा कुरआन अल्लाह ने यह किताब अंतिम पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स0) पर अवतरित किया।यह किसी विशेष कौम या क्षेत्र के लिए नही बल्कि दुनिया के सभी इंसानों के लिए है इनके बताए हुए रास्ते पर चलने की ज़रूरत है परिवार से लेकर समाज ,सभी धर्माे के मान्नय वालों के साथ कैसे पेश होना है इसमे साफ साफ बताया गया है इस किताब को जब भी पढ़े तो समझ कर पढ़े तभी इसका फायदा मिलेगा।जमात ए इस्लामी हिन्द तत्वावधान में कुरआन से जोड़ें आज से दस दिन की मुहिम शुरू की गई है। इस के दौरान एक एक व्यक्ति से मिलकर कुरआन के सम्बन्ध में विस्तार से बताया जाएगा वह भी मुसलमानों से।संस्था के जिला अध्यक्ष मौलाना अतीकुर्रहमान इस्लाही ने कहा ये इस मुहिम खास तौर पर मुसलामानों के लिए है शुरू की गई है कुरान से जुड़े मुहिम 14 से 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस लिए कि देश के मुसलमानों की जो समस्या है उसके लिए वह कुरआन से जोड़ें, समझकर पढ़ें और उसके बताए हुए मार्ग पर चलें। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सरायमीर युनिट के अध्यक्ष अकील अहमद ने किया। अंत मे देश व दुनिया मे अमनो अमान के लिए दुआ की गई इस मौके एजाज़,इरशाद,नदीम बेग,आरिफ इस्लाही आदि लोग रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular