आदित्य बाजपेयी ने किया शहर का नाम रौशन
आदित्य का सपना आईएएस बनकर करना चाहता है देश की सेवा
कानपुर महानगर। मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुेता हौसलों से उडान होती है। यह कहावत सच करके दिखाया है शहर के होनहार छात्र आदित्य बाजपेयी ने।

कानपुर नगर के बसन्त बिहार में रहने वाले आदित्य बाजपेयी ने साउथ सिटी पब्लिक स्कूल से पढाई करते हुए सीआईएससीई की इंटरमीडिएट परीक्षा में कडी मेहनत करके 91 प्रतिशत अंक प्रापत कर विधालय में अव्वल रहे। आदित्य ने सीआईएससीई की इंटरमीडिएट परीक्षा में विधालय में अव्वल आने पर विधालय व शहर के साथ साथ अपने समाज का भी गौरव बढाया है। आदित्य के पिता हरिशरण बाजपेयी फार्मेसिस्ट है और आदित्य का सपना आईआईटी से इंजीनियंरिंग करने के बार आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में निर्धन व असहाय तथा गरीबों के लिए उनके भाजन व कपडे की वयवस्था कराना उनकी विभिन्न रूचियों में एक है, उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरू को दिया। आदित्य के घर पर शुभकानाएं देने आये लोगों की भीड लगी रही।सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





