Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homekhushinagarस्कूटी खड़ीकर परिजन का इंतजार कर रही दो बहनों को ट्रक ने...

स्कूटी खड़ीकर परिजन का इंतजार कर रही दो बहनों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

अवधनामा संवाददाता
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ से बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर भरौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे सड़क की पटरी पर स्कुटी खड़ी कर अपने अभिभावक का इंतजार कर रही सगी दो बहनों को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को राहगीरों तथा परीजनो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जांचोपरांत एक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर कसया थाना क्षेत्र के ही ग्रामसभा  नौगांवा निवासी कपूरचंद जायसवाल की दो बेटियां  सुमन 25 वर्ष तथा संध्या 23 वर्ष स्कुटी बाइक से कसया स्थित एक निजी चिकित्सालय में दांत का इलाज कराने के लिए घर से  निकली थी पीछे से उनके अभिभावक भी आरहे थे। अभिभावक के आने मे देरी के कारण  कुछ समय बच्चियों  को रास्ते में रुकना पड़ा अभिभावक के इंतजार में दोनों बच्चियां सडक की पटरी पर स्कुटी खडी कर इंतजार कर रही थी कि पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी लेकिन राहगीरों एवम् अभिभावक द्वारा एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायल लड़कियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लेजाया गया जहा डाक्टरों संध्या को मृत घोषित कर दिया तथा संध्या की बड़ी बहन सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular