Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंयम सेठी बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

संयम सेठी बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला युवा इकाई का पुनर्गठन करते हुए संयम सेठी को युवा व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अंतरिक्ष अरोडा को मुख्य कार्यकारिणी में संयुक्त महामंत्री व सौरभ बब्बर को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष रोहित घई ने बताया कि आज संगठन का विस्तार करते हुए कुछ नये युवा व्यापारियों को संगठन से जोडा गया है। उन्होनें आशा जतायी कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। उन्होनें बताया कि जल्द ही नई इकाईयों का गठन किया जायेगा और साथ ही साथ व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें सरकार से मांग की कि जिस प्रकार शिक्षकों, स्नातकों एवं कलाकारों के लिए विधान परिषद व राज्यसभा में सीट आरक्षित है, उसी प्रकार व्यापारियों के लिए भी 4 विधान परिषद सदस्य व 2 राज्यसभा की सीटें आरक्षित की जायें। इस दौरान स.सुरेन्द्र सिंह, संजीव गक्खड, आशु निरंकारी, सुनील शर्मा, सुनील ठाकुर, मतीश्वर चाँदना, कमल अरोडा, नीरज अरोडा, विपिन बजाज, असीम अरोडा आदि व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular