किसानों के उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन सावित्री के कार्यकर्ताओं ने की प्रेस वार्ता

0
115
सोमवार को फिरोजाबाद में किसानों के उत्पीड़न के विरोध में  भारतीय किसान यूनियन सावित्री के  कार्यकर्ताओं ने
प्रेस वार्ता कर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर मांगे पूरी ना होने पर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी 
फिरोजाबाद में किसानों के लगातार  उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सावित्री के कार्यकर्ताओं ने बौद्ध आश्रम के समीप शुभम रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता बुलाकर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर कहा गया  हमारी मांगे हैं कि किसानों के लिए खाद भंडार बिजली की पूर्ति सभी सिंचाई माइनर एवं बंम्बाओ की विविध तरीके से जांच कराएं सभी किसानों के रजिस्ट्रेशन करा कर उनको बीज खाद उपलब्ध कराएं जिला के सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध कराएं बेमौसम बरसात होने से जो किसानों का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दें जिले में खराब सड़कें जर्जर रास्तों को दूरस्थ कराएं यही हम किसानों की मांगे हैं अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हमारा अगला विशाल धरना जिला मुख्यालय दबरई पर होगा इस अवसर पर विजेंद्र सिंह टाइगर ओपी यादव अवधेश इं अनिल यादव सुनील यादव पुरुषोत्तम यादव योगेश यादव बिरजू यादव डीके भैया मनोज यादव एवं बड़े पैमाने पर भारतीय किसान यूनियन सावित्री के कार्यकर्ता  उपस्थित रहे
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here