मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सोन नदी में छोड़ी गई डेढ़ लाख मछलियां।

0
100
अवधनामा  संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र  मत्स्य पालन को बढ़ावा एवं संरक्षण के उद्देश्य से सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज मंत्री संजीव गोड़ के द्वारा चोपन सोन नदी के किनारे छठ घाट पर डेढ़ लाख मछली के बड़े आकार के बच्चे सोन नदी में छोड़े गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोन नदी के जल को शुद्ध और निर्मल करने के साथ नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग की तरफ से रिवर रैचिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। जिसके तहत डेढ़ लाख मछलियां सोन नदी में डाली गई है। बड़ी होकर यह मछलियां एक तरफ नदी का पर्यावरण सही रखेंगी वहीं मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा और मछुवारे भी खुशहाल होंगे। ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोड़ ने कहा कि अभी तक सिर्फ लोग नदी और तालाबों से मछली निकालते थे। पहली बार नदी में मछलियों को डाला जा रहा है। मछुआरा समाज के लिए यह अच्छी योजना है और इसका फायदा मछुआरा समाज के लोगों को मिलेगा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष साहनी, मत्स्य विभाग से पारस बिंद, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, केदार तिवारी, रोहित बिंद, अनिकेत निषाद, विजय साहनी, धर्मेंद्र जायसवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here