Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homekhushinagarअंतर्राष्ट्रीय उड़ान को लेकर सपा 14 को करेगी घेरा डालो, डेरा डालो...

अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को लेकर सपा 14 को करेगी घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन

अवधनामा संवाददाता
कुशीनगर। अतंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरु करने को लेकर समाजवादी पार्टी 14 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर आंदोलन करेगी। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सपा की देन है, जिसको मिटाने की कोशिश की जा रही है। अगर उड़ान होती तो यहां का विकास के साथ रोजगार का अवसर मिलता।
पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने 199 करोड़ रुपये उस समय दिया जब केंद्र की भाजपा सरकार ने इसका निर्माण कराने से इंकार कर दिया था। सपा सरकार में दिए गए पैसे में कुछ और पैसा भाजपा ने लगाकर एयरपोर्ट तैयार किया, लेकिन गोरखपुर के रहने वाले योगी आदित्यनाथ जो वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं शुरू से ही उनका मन था कि यह हवाई अड्डा गोरखपुर में ही बने। लेकिन सपा के संघर्ष के बाद उनको यहां आकर घोषणा करना पड़ा। प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण के एक माह डोमेस्टिक उड़ान आरम्भ हुई। शुरू होने बाद कुछ महीने फ्लाइट चला। इसके चलने से कुशीनगर, देवरिया सहित बिहार के कई जिलों के यात्रियों को सुविधा मिला। अब वह विमान भी एक माह से नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट नहीं आती है। आईएलएस अभीतक नहीं लग पाया है। अगर उड़ान होती तो यहां विकास के साथ रोजगार मिलता। सीएम की हठधर्मिता से यह हवाई अड्डा नहीं चल रहा है। सपा कार्यकर्ता 14 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए आंदोलन करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार से यह सवाल है की उड़ान क्यों नहीं हो रही है। पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह ने कहा कि कुशीनगर पर्यटन स्थली के विकास को लेकर सपा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और मैत्रेय परियोजना को लाकर विकास करने का खाका तैयार किया गया था। इसमें मैत्रेय का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया और एयरपोर्ट पर भी संकट छा गया है। जिले में पीएम ने जो वादा किया है वह पूरा नहीं हुआ है। पड़रौना चीनी मिल या अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा का अस्तित्व खतरे में हैं। सपा इसके लिए 14 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय उड़ान के लिए घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में करेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular