Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeविशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं क्षय रोग के संबध में...

विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं क्षय रोग के संबध में हुई बैठक

अवधनामा संवाददाता
सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा क्षय रोग के संबध में गुरुवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तृतीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 7 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाये। दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबध में व्यापक जन- जागरूकता हेतु 7 से 21 अक्टूबर के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबध में लोगो को जानकारी देगें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल बनाने में अपना सहयोग करेगे। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनवाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, ऑगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं प्रधान की अहम भूमिका है। घरो पर स्टीकर चस्पा कर लागों को जागरूक भी किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में दिमागी बुखार के संबध में व्यापक रूप से जन-जागरूकता हेतु दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता दस्तक अभियान में घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव, उपचार तथा सन्दर्भन के संबध में विभिन्न जानकारी देंगे। इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, ऑगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं प्रधान की अहम भूमिका है। आशा से अपेक्षित है कि वे हर घर तक पहुॅचे जिस घर में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हो उन परिवारों से संपर्क स्थापित करे तथा साथ ही साथ गृह भ्रमण का ट्रैक रखने के लिए तथा अपने गृह संपर्क दर्शाने के लिए वह घर में प्रमुख जगह पर स्टीकर लगाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक, समीर सिंह, अधि अधि नगर पालिका/नगर पंचायत तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular